पालमपुर विज्ञान केन्द्र, पालमपुर
(A Unit of National Council of Science Museums)
राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, दिल्ली
A Unit of National Council of Science Museums
गैलरी >>  अदम्य धरा दीर्घा
संवेदनशील हिमालयी बेल्ट में स्थित तथा दो सक्रिय टेक्टोनिक प्लेटों के मुहाने पर बसे हिमाचल प्रदेश पर गंभीर भूकंपीय गतिविधियों और अन्य प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूस्खलन, बाढ़, हिमस्खलन, दावानल आदि का खतरा मंडराता रहता है जिसके कारण जान-माल की भारी हानि हो सकती है। ये प्राकृतिक आपदाएँ हमें याद दिलाती हैं कि इस पृथ्वी पर हम सब प्रकृति की दया पर निर्भर करतेहैं। इस दीर्घा में आप अंतः क्रियात्मक प्रदर्शों, डिजिटल माध्यम और विष्मयकारी छवियों के माध्यम से पृथ्वी पर घटने वाली ऐसी अनेक अविश्वसनीय और अद्भुत घटनाओं का अन्वेषण कर सकते हैंऔर उनमें अंतर्निहित विज्ञान की अवधारणाओं को जान सकते हैं।
यात्रा की योजना बनाएं