तारामंडल एक गुंबदनुमा गुब्बारे के अंदर किया जाने वाला खगोलीय प्रदर्शन है। इसके अंदर हमारे रात्रिकालीन आकाश का आभासी प्रतिरूप प्रदर्शित किया जाता है। यहाँ आप तारों एवं तारामंडलोंके बारे में जानकारी प्राप्त कर एवं उन्हें पहचानना सीख सकते हैं। एक पारी में प्रदर्शन में 20 वयस्क अथवा 25 बच्चों के बैठने की व्यवस्था है।