पालमपुर विज्ञान केन्द्र, पालमपुर
(A Unit of National Council of Science Museums)
राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, दिल्ली
A Unit of National Council of Science Museums

हमारे बारे में  >> केंद्र प्रमुख की डेस्क

निदेशक का दृष्टिकोण

सीमाओं से परे सीखने को प्रोत्साहित करना

भारत के संविधान के अनुच्छेद 51ए (एच) में भारत गणराज्य के लोगों से अपेक्षित मौलिक कर्तव्यों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानवतावाद, अन्वेषण एवं ज्ञानार्जन और सुधार की भावना विकसित करने का उल्लेख किया गया है। इन कर्तव्यों को सुनिश्चित करने हेतु एवं देश भर में विज्ञान और तकनीक को लोकप्रिय बनाने एवं समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं तार्किकता को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त शास निकाय के रूप में राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद की स्थापना की गई; जो देशभर में फैले विज्ञान केन्द्रों के द्वारा जनमानस में वैज्ञानिक चेतना के प्रसार एवं विज्ञान संचार के महनीय कार्य में संलीन है।
director-desk
हिमाचल प्रदेश में विज्ञान प्रसार के इन प्रयासों को गति देने के लिए दिनांक 16 फरवरी 2014 को तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह एवं भारत सरकार की तत्कालीन संस्कृति मंत्री माननीया श्रीमती चंद्रेश कुमारी द्वारा पालमपुर विज्ञान केन्द्र का शिलान्यास किया गया; और दिनांक 14 मई 2022 को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्री एवं युवा कार्य एवं खेल मंत्री, माननीय श्री अनुराग ठाकुर द्वारा इसे देश की जनता को समर्पित किया गया। धौलाधार की मनोरम वादियों को निहारते पालमपुर की हवाओं में घुली प्रकृति-प्रेम और साहचर्य की सुगंध देश- विदेश से सहस्र सैलानियों को आकर्षित करती है। आगंतुक सैलानियों और स्थानीय जनों को खेल-खेल में विज्ञान के रहस्यों से रूबरू करवाने और गतिविधि आधारित विज्ञान अनुभव प्रदान करने हेतु पालमपुर विज्ञान केन्द्र में मनोरंजन विज्ञान दीर्घा, विज्ञान उद्यान, अदम्य धरा दीर्घा, डिजिटल भारत का उदय प्रदर्शनी, नवाचार केन्द्र, विज्ञान प्रदर्शन एवं तारामंडल आदि सुविधाओं को स्थापित किया गया है। डिजिटल सूचना के इस दौर में पालमपुर विज्ञान केन्द्र में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं, प्रवेश शुल्क एवं शर्तों तथा अन्य जानकारी हेतु केन्द्र की यह वेबसाइट बहुत उपयोगी साबित होगी। मैं पालमपुर विज्ञान केन्द्र परिवार की तरफ से आप सबको पालमपुर विज्ञान केन्द्र में सादर आमंत्रित करता हूँ।

Jay Bharat, Jay Vigyan .

भवदीय
राम स्वरूप
प्रधान संग्रहाध्यक्ष एवं केन्द्र प्रमुख
पालमपुर विज्ञान केन्द्र, पालमपुर

एनएससीडी पर जाएँ और विज्ञान के चमत्कारों का अन्वेषण करें

अपनी यात्रा की योजना बनाएं

टिकट बुक करें और प्रदर्शनियों, सुविधाओं, पहुंच, भोजन और यात्रा सहित अपने दिन की योजना बनाएं।.

NSCD Location

हमारी मंजिल-दर-मंजिल योजना का उपयोग करके, एनएससीडी को आसानी से नेविगेट करें और जानें कि क्या नहीं छोड़ना है।.

गैलरी

50 से अधिक दीर्घाओं में दो मिलियन वर्ष के इतिहास और संस्कृति की सैर करें।.

Group Visits

From Group facilities to activities and events, discover how to make the most of your day at the Nscd.

यात्रा की योजना बनाएं